फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली-एनसीआर में चेन छिनैती करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। चार मई की सुबह तड़के करीब चार बजे कौशांबी स्थित 5/6 की पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में चेन छिनैती का एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुरादगनर के इंद्रापुरी रावली का रहने वाला तालिब है। पूछताछ में उसने गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा में वारदात करने की बात स्वीकार की है। इसके साथ ही तीन मई को नीतिखंड के बिहार मार्केट में एक महिला के गले से चेन खींचना भी कुबूल किया है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तीन मई को नीतिखंड दो निवासी सुनीता कपूर अपनी बेटी के साथ सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। तब वहां एक अज्ञात बाइक सवार ने उनके गले से चेन खींची और भाग निकला। मामला पता चलते ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। तीन मई की देर रात से ही क्षेत्र से बाहर आने-जाने वाले रास्तों पर चेकिंग चल रही थी। चार मई की सुबह करीब तीन-चार बजे के बीच एक बाइक सवार को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जब भागा तब जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर पुलिस की गोली लगी और वह गिर पड़ा। पूछताछ में उसने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में महिलाओं के गले से चेन खींचने की वारदातें स्वीकार की हैं। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चोरी व छिनैती के करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें