फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एमएमजी में फिर गिरा छत का प्लास्टर

विज्ञापन
एमएमजी अस्पताल में सर्जिकल वार्ड के सामने गिरा प्लास्टर। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल की जर्जर इमारत एक बार फिर मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए खतरे की चेतावनी बनकर सामने आई। मंगलवार तड़के सर्जरी वार्ड के बाहर कॉरिडोर की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मरीज, तीमारदार या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

यह लगातार दूसरे दिन छत से प्लास्टर गिरने की घटना है। इससे पहले सोमवार को सर्जरी वार्ड के अंदर कॉरिडोर की छत का प्लास्टर फूलने के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर उसे खुद ही तोड़कर नीचे गिरा दिया था।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार एमएमजी अस्पताल की इमारत वर्ष 1956 में बनी थी और अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। मरम्मत के सहारे अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल को निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक में जल्द स्थानांतरित करने की अनुमति शासन से मांगी गई है। हालांकि नई बिल्डिंग का करीब 20 प्रतिशत निर्माण कार्य अभी बाकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें