फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : आज से भरे जाएंगे विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में सभी परंपरागत व व्यावसायिक पाठयक्रमों की विषम सेमेस्टर (नए प्रवेश छोड़कर) की मुख्य, सेमेस्टर बैक, बैक पेपर परीक्षा के फार्म 17 अक्तूबर यानी आज से भरे जाएंगे और आठ नवंबर तक इसके लिए पोर्टल सक्रिय रहेगा। यदि कोई छात्र आठ नवंबर तक फार्म नहीं भरता है तो उसको 250 रुपये विलंब शुल्क देना हाेगा। वह 12 नवंबर तक फार्म भर सकता है। एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय सिंह ने बताया कि 13 नवंबर को कॉलेज भरे गए परीक्षा फार्मों का सत्यापन करेंगे और 14 नवंबर को यूनिवर्सिटी में जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन

आंंतरिक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं हुए तो रोका जाएगा प्रवेश पत्र
यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि कॉलेजों को छात्रों की आतंरिक परीक्षाएं कराकर उनके अंक पोर्टल पर 15 नवंबर तक अपलोड करने होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षाएं कॉलेजों को 16 से 25 नवंबर तक आयोजित करानी होंगी। यूनिवर्सिटी की ओर से 15 नवंबर को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों की आंतरिक परीक्षाओं के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं होंंगे, उनके प्रवेश पत्र रोक दिए जाएंगे।
इनका बिंदुओं पर ध्यान दें विद्यार्थी
-शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले समस्त पाठ्यक्रमों के छात्रों के प्रथम सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने के लिए अलग से विज्ञप्ति जारी होगी।
-केवल सेमेस्टर बैक व बैक पेपर परीक्षा फार्म भरने वाले छात्रों के सत्यापित परीक्षा फार्म के साथ सभी दस्तावेज संलग्न करते हुए परीक्षा विभाग में जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

-तीसरे, पांचवें, सातवें सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा फार्म की प्रिंटेड कापी विश्वविद्यालय को भेजने की जरूरत नहीं है। केवल एनआर की प्रिंटेड कॉपी जिसपर प्राचार्य के हस्ताक्षर हों, उसको विश्वविद्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन

-परीक्षा फार्म भरने के लिए लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर उपलब्ध है।
-स्नातक एनईपी के पांचवें के साथ पहले सेमेस्टर के मेजर विषयों के परीक्षा फार्म भरने की अनुमति नहीं होगी।
-दो पूर्ण सेमेस्टरों के परीक्षा फार्म एक साथ भरने की अनुमति नहीं होगी।
-समस्त छात्र/छात्राएं केवल विभाग/महाविद्यालय द्वारा आवंटित/अध्ययनरत विषयों में ही परीक्षा फार्म भरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें