फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज से 24 अक्तूबर तक शहर में नहीं होगा मालवाहक वाहनों का प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीपावली व अन्य त्योहार के चलते शहर को जाम मुक्त करने के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। शुक्रवार की दोपहर बारह बजे से 24 अक्तूबर की दोपहर 11 बजे तक शहर के मुख्य बाजारों में हल्के व भारी माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णरूप से प्रतिबंधित होगा। पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड के बीच छोटे वाहनों का भी डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
विज्ञापन


एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन एवं भैया दूज के अवसर पर 17 अक्तूबर 2025 को 12 बजे से 24 अक्तूबर 2025 को प्रात: 11 बजे तक भारी (पिकअप छोटा हाथी, ट्रक, ट्रॉला, बस आदि) वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश शहर के मुख्य बाजारों में नहीं हो सकेगा। जारी किए गए डायवर्जन प्लान के अनुसार ऐसे मालवाहक हापुड़ तिराहा से घंटाघर की ओर परिचालन पूर्ण से प्रतिबंधित रहेगा। ये सभी वाहन मेरठ तिराहा से एएलटी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। इन्हें साजन मोड से चौधरी मोड की ओर नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन साजन मोड से लोहा मंडी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क से विवेकानंदनगर फ्लाईओवर के रास्ते हापुड़ चुंगी होते हुए गंतव्य को रवाना किए जाएंगे। लालकुआं से हापुड़ तिराहा के मध्य व चौधरी मोड से पुराना बस अड्डा के मध्य सभी प्रकार की रोडवेज व सिटी बसों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। गोशाला फाटक से हापुड़ तिराहा घंटाघर की ओर उपरोक्त वाहनों का परिचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड के मध्य उपरोक्त वाहनों का परिचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

छोटे वाहनों का भी रूट डायवर्जन

एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि 18 अक्तूबर 2025 की सुबह 8 बजे से 22 अक्तूबर 2025 तक हल्के वाहनों के लिए भी डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड के मध्य ऑटो का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली जूस कॉर्नर से दिल्ली गेट व मालीवाडा चौराहा, जस्सीपुरा व तुराबनगर मार्केट की ओर ई-रिक्शा का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। मोहननगर से लालकुआं व लालकुआं से मोहननगर के मध्य संचालित होने वाले ऑटो केवल ठाकुरद्वारा (हापुड़ तिराहा) फ्लाईओवर के ऊपर से ही आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था

-घंटाघर रामलीला मैदान

-कॉमर्शियल कांप्लेक्स नगर निगम रमते राम रोड

-आंबेडकर रोड नेहरू युवा केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें