फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस एंट्रेंस 18 जून को, 19 मई तक करें आवेदन

Sun, 30 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीसीएसयू ने सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए कैंपस एंट्रेंस का शेड्यूल शनिवार को जारी कर दिया। विवि कैंपस के साथ अन्य एडेड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एमएड, एमफिल, बीपीएड, एमपीएड, एलएलएम कोर्स में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट 18 जून को दो पालियों में आयोजित होगा।
विज्ञापन


एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स 30 अप्रैल रविवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्टूडेंट्स 30 अप्रैल से 19 मई तक ऑनलाइन फार्म भरने, सबमिट करने के साथ डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके बाद स्टूडेंट्स को डाउनलोड किए गए फार्म की हार्ड कॉपी डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ के पते पर 25 मई तक  रजिस्टर्ड डाक और स्पीड पोस्ट के जरिए भेजनी होगी। कोरियर से भेजे गए आवेदन फार्म मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन


एंट्रेंस टेस्ट के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को ऑनलाइन 700 रुपये फीस और एससी-एसटी वर्ग के स्टूडेंट्स को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। एंट्रेंस टेस्ट विवि के कैंपस में ही आयोजित होगा।

एंट्रेंस के लिए एडमिट कार्ड 12 जून से 18 जून तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। एंट्रेंस में कई कोर्सेज में कॉलेज भी शामिल होंगे। विवि कैंपस में एमड, एमफिल (जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, हॉर्टिकल्चर, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, दर्शन शास्त्र, उर्दू, फिजिक्स, गणित सहित अन्य), विवि कैंपस व संबद्ध कॉलेजों में बीपीएड व एमपीएड, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एलएलएम और आखिर में विवि कैंपस में संचालित सेल्फ फाइनेंस एमफिल (फिजिकल एजुकेशन और एजुकेशन) के लिए स्टूडेंट्स आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें