- नोएडा प्राधिकरण और एनआरएचएम घोटाले में थी सुनवाई
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नोएडा प्राधिकरण के टेंडर घोटाले व एनआरएचएम घोटाले के मामले में मंगलवार को विशेष सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश के छुट्टी पर होने की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई। अदालत में अगली सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीख लग गई।
सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 में नोएडा टेंडर घोटाला हुआ था। घोटाले की जानकारी मिलने पर सीबीआई ने मामले की जांच की थी। जांच में सीबीआई ने घोटाला होना पाया । आरोप है कि यादव सिंह ने अपनी चहेती फर्म को बिना टेंडर हुए ही काम दे दिया था। जिसमें करोड़ों रुपये का घोटाला होना पाया गया । इस मामले में सीबीआई ने यादव सिंह समेत 11 लोग और तीन फर्मो को आरोपी बनाते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। तभी से केस की सुनवाई विशेष सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा एनआरएचएम घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक के केस में भी सुनवाई होनी थी,लेकिन तारीख लग गई।
------------