गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र के एक सर्विस सेंटर की खिड़की तोड़कर चोर 50 हजार की नकदी व दो मोबाइल चोरी कर ले गए। मामले में सर्विस सेंटर के संचालक ने शिकायत दर्ज कराई है।
पटेलनगर निवासी विशेष मारवाह ने बताया कि वह जब अपने सर्विस सेंटर पर गए तो अंदर एसी की खिड़की टूटी हुई थी। अंदर देखने पर पता चला कि गल्ले में रखे 50 हजार रुपये, दो मोबाइल गायब थे। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है।