फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोचिंग संचालक के घर से नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की हरमुखपुरी कॉलोनी निवासी कोचिंग सेंटर संचालक अंकित जिंदल के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख रुपये की नकदी और दस लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार काम पर गया हुआ था। पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हरमुखपुरी कॉलोनी निवासी अंकित जिंदल नगर के तिबड़ा मार्ग पर कोचिंग सेंटर चलाते हैं। अंकित ने बताया कि सोमवार सुबह उनके पिता संजय दिल्ली काम पर चले गए। वह अपनी मां पूनम जिंदल के साथ दोपहर के समय कोचिंग सेेंटर गए। शाम के समय पड़ोसियों ने मतान ताला टूटा होने की जानकारी दी। अंकित और पूनम घर पहुंचे तो उन्हें घर के मुख्य दरवाजा का टूटा मिला और घर का सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। आरोप है कि अज्ञात चोर उनके बंद मकान का ताला तोड़कर लॉकर में रखे पांच लाख रुपये की नकदी और लगभग 11 तोले सोने के व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोर टूटा हुआ ताला भी अपने साथ ले गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। अंकित ने बताया कि उनका पत्नी से तलाक का वाद चल रहा है। इसके लिए उन्हें आगामी तीस मई को न्यायालय में पांच लाख रुपये जमा करने थे। अंकित के पिता संजय ने घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें