फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मार्निंग वॉक पर निकली दो महिला से कुंडल और पाजेब लूटी, केस दर्ज

विज्ञापन
मुरादनगर के रावली कलां गांव निवासी महिला शशि  से कुंडल लूटे। संवाद
विज्ञापन
मुरादनगर। रावली गढ़ी कुम्हैड़ा मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं से सोने के कुंडल व पाजेब लूट ली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रावली कलां गांव निवासी सुभाष त्यागी किसान है और बिजेंद्र त्यागी की गांव में परचून की दुकान है। सुभाष त्यागी की पत्नी शशि और बिजेंद्र त्यागी की पत्नी लोकेश सुबह करीब सवा पांच बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं थीं। रावली गढ़ी कुम्हैड़ा मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास पहुंचीं तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि महिलाएं कुछ समझती बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर दोनों महिलाओं के सोने के कुंडल व चांदी की पाजेब लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गये। बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया और सूचना अपने परिवार के लोगों को दी। वारदात रावली पुलिस चौकी से करीब एक किमी की दूरी पर हुई। एसीपी का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें