फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क हादसे में फैक्टरी कर्मचारी की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एचपी पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से फैक्टरी कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गढ़ी कनखली निवासी बबीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति हरिओम रिलायंस रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार सुबह ड्यूटी से लौटते समय एचपी पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पार करते समय पीछे से आई तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन लेकर फरार हो गया। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर लापरवाही से बाइक चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें