गाजियाबाद जिले में घर में घुसकर युवती की कनपटी पर तमंचा लगा दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने मां बेटी से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दो भाई और उनके पिता पर केस दर्ज की है।
विज्ञापन
एक कॉलोनी निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दो दिन पहले घर से बाहर गई हुई थी, उनकी बेटी घर में अकेली थी। घर में युवती को अकेला देखकर कॉलोनी निवासी युवक अंदर आ गया। आरोपी ने युवती की कनपटी पर तमंचा लगा दुष्कर्म की कोशिश की।
इसी बीच युवती की मां भी घर पर आ गई, विरोध करने पर आरोपी ने फोन कर अपने भाई और पिता को भी बुला लिया। आरोपियों ने युवती और उसकी मां के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं युवती के कपड़े फाड़ दिए और तमंचा दिखा गोली मारने और अगवा करने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर शौकीन, मोमीन व यासीन निवासी मलिक नगर कॉलोनी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।