फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खिलाड़ी की हत्या का आरोप, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की महागुनपुरम सोसायटी में 13 अगस्त की सुबह जिला स्तरीय खिलाड़ी प्रथम सिंह (18) का शव मिलने के मामले में मृतक की मां ने एक छात्रा, उसके पिता और भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति/ जनजाति अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायतकर्ता नीतू सिंह ने बताया कि उनका बेटा प्रथम सिंह 12 अगस्त की रात देहरादून से घर आया था। वह 13 अगस्त की सुबह दस बजे घर से निकला था। कुछ देर बाद महागुनपुरम सोसायटी के प्रांगण में प्रथम का शव पड़ा मिला।
नीतू रानी के अनुसार प्रथम ने शहर के एक स्कूल में पढ़ाई की थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात महागुनपुरम में रहने वाली एक सहपाठी छात्रा से हुई। करीब डेढ़ माह पहले छात्रा के पिता उनके फ्लैट पर आए थे। उन्होंने बताया कि प्रथम उनकी बेटी से शादी करना चाहता था। छात्रा के पिता ने कहा कि उनका परिवार अनुसूचित जाति से है, इसलिए वे बेटी की शादी प्रथम से नहीं कर सकते। उन्होंने प्रथम को धमकी दी थी कि अगर उसने उनकी बेटी से मिलना-जुलना नहीं छोड़ा तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें