फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पड़ोसी पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लिंकरोड। लिंकरोड थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के मुताबिक आरोपी पड़ोस में ही रहता है और किशोरी को घर में अकेला पाकर घर में घुस जाता था। आरोप है कि किसी को बताने पर उसने किशोरी को धमकाया भी। परिजनों का कहना है कि यह सिलसिला करीब तीन माह से चल रहा था।
विज्ञापन


हिम्मत जुटाकर किशोरी ने कुछ दिन पहले मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन आरोपी से बात करने उसके कमरे पर गए, लेकिन वह धक्का देकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में आरोपी द्वारा शादी का झांसा देने की बात भी सामने आई है, बाद में वह मुकर गया। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें