साहिबाबाद। अगस्त माह में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में साहिबाबाद और इंदिरापुरम में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने अब संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सात अगस्त को वसुंधरा सेक्टर-4 में संतोष कुमार को यू-टर्न ले रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उनके पैर पर से कार का पहिया गुजर गया, जिससे पैर में दो रॉड और प्लेट डाली गईं। आठ अगस्त की रात रागिनी दीक्षित के भाई ने हिंडन एयरफोर्स गोल चक्कर से बाइक टैक्सी बुक की थी। करहेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने टैक्सी को टक्कर मारी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन धवल जयसवाल ने बताया कि आरोपी चालकों की तलाश वाहन नंबरों से की जा रही है।