फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दरोगा के घर में घुसकर परिजनों को पीटने का आरोप, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गालंद गांव में लखनऊ में तैनात एक उपनिरीक्षक की गैरमौजूदगी में उनके घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जेठानी की मां सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार उपनिरीक्षक सचिन कुमार की पत्नी श्वेता ने बताया कि उनके जेठ राहुल कुमार और जेठानी संजना के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी के बाद आठ जुलाई को जब सचिन कुमार ड्यूटी पर लखनऊ में थे, तब संजना की मां ममता, मोदी उर्फ वीरेंद्र, सागर और सोनू उनके घर पहुंच गए। उस समय घर में श्वेता के साथ उनकी सास और लकवाग्रस्त ससुर मौजूद थे।
आरोप है कि चारों ने पहले गाली-गलौज की और फिर जबरन घर में घुसकर वृद्ध दंपती के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर श्वेता के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें