फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला कांस्टेबल और पति पर दुष्कर्म और 17 लाख ठगी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के सिखैड़ा रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में महिला से दुष्कर्म करने और 17 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर निवाड़ी पुलिस ने आरोपी महिला कांस्टेबल और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला काफी दिन से कार्रवाई की मांग को लेकर संघर्ष कर रही थी। महिला ने कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस आयुक्त कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला की शिकायत के अनुसार कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात उत्तर पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रियंका से हुई थी। महिला को रोजगार की जरूरत थी और वह मकान की तलाश कर रही थी। महिला के अनुसार आरोपी प्रियंका ने बताया कि उसके पति जोनी त्यागी की फैक्टरी है और वह तुम्हें मकान भी दिलवा देंगे। महिला आरोपी की फैक्टरी में काम करने लगी। आरोप है आरोपी पक्ष ने मकान दिलवाने के बहाने महिला से 17 लाख रुपये ठग लिए और जोनी त्यागी ने बीती अप्रैल में महिला को काम के बहाने फैक्टरी पर रोककर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की और आत्मदाह की चेतावनी दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि जोनी त्यागी और उसकी पत्नी प्रियंका त्यागी निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें