फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पड़ोसियों ने युवक पर चाकू से हमला किया, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। इंद्रापुरी कॉलोनी में पड़ोसियों को गाली-गलौज से मना करने पर एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

युवक की मां सीमा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त को पड़ोसी जावेद घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। सीमा के बेटे सुबाहान ने उसे मना किए था। 23 अगस्त को जब सुबाहान पेट्रोल डलवाने जा रहा था, जावेद और सुहैल ने उसे रोका। उन्होंने सुबाहान के साथ मारपीट की। जावेद ने उसकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें