फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यमुना किनारे अवैध तरीके से बालू खनन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र के पचायरा समेत अन्य गांव के पास यमुना से निकाले जा रहे बालू को लेकर गांव नोरसपुर निवासी दीपांशू ने शिकायत देकर अवैध तरीके से हो रहे खनन की शिकायत की है। वहीं, सड़कों पर रेत से भरे ओवरलोड ट्रक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

दीपांशू ने ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि नोरसपुर गांव में अवैध तरीके से खनन हो रहा है। कुछ लोग मिलकर यमुना नदी के पास उनके खेत से हेवी मशीन से खनन कर रहे हैं।
उन्होंने मामले का विरोध किया, आरोप है कि खनन कर रहे लोगों ने उनकी पिटाई की और हथियार दिखाकर उन्हें डराया।
वहीं, पचायारा गांव स्थित हो रहे खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि यमुना किनारे रेत का पुल बनाकर नया रास्ता बना हुआ है। रेत के रास्ते पर ट्रक बालू लेकर आते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले व्यक्ति ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि खनन करने वालों ने यमुना के अंदर हेवी मशीन उताकर यमुना नदी की धार को मोड़ दिया और नया रास्ता बना लिया। नए रास्ते से होकर हेवी मशीन से खनन किया जा रहा है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को उधम, काले और विकास के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें