फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी अनुभव पत्र लगाकर एसटीपी का टेंडर लेने वाले दपंती पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर पालिका परिषद के एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का जालसाजी कर टेंडर लेने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि फर्म ने किसी अन्य फर्म का फर्जी अनुभव पत्र लगाकर टेंडर हासिल कर लिया। मामला संज्ञान में आने पर नगर पालिका परिषद ने आरोपी फर्म की धरोहर राशि जब्त कर टेंडर निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद का निवाड़ी रोड स्थित जगतपुरी में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) है। नगर पालिका परिषद की ओर से एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का टेंडर ख्याति बिल्डवैल गोविंदपुरम के नाम छोड़ा गया था। एक अन्य कंपनी अन्नत वाटर सोल्यूशन के संचालक प्रविन्द्र कुमार निवासी नवयुग मार्केट ने शिकायत की थी कि ख्याति बिल्डवैल ने उनकी कपंनी का फर्जी अनुभव पत्र लगाकर नगर पालिका से टेंडर हासिल किया है।
मामला संज्ञान में आने पर नगर पालिका ने जांच कमेटी गठित की। जांच में शिकायत सही मिलने पर नगर पालिका ने ख्याति बिल्डवैल की धरोहर राशि जब्त कर टैंडर निरस्त कर दिया। प्रविन्द्र कुमार ने पुलिस उपायुक्त ग्रामीण से मामले की शिकायत की। पुलिस उपायुक्त ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार सलोनी व उनके पति अमित कटारिया निवासी गोविंदपुरम कविनगर गाजियाबाद के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें