फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सचिन और समर्थ के शतक से कार्पेडियम इंडिया बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे बीआर शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में बृहस्पतिवार को रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब और कार्पेडियम इंडिया के बीच मैच खेला गया। मैच में सचिन और समर्थ की शतकीय पारी से कार्पेडियम इंडिया पांच विकेट से विजेता बनी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर कार्पेडियम इंडिया की टीम ने रवि ब्रदर्स को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। अंकित नेगी ने 83, सारांश पाराशर ने 80 और सिद्धार्थ ने 39 रन बनाए। विरोधी टीम से अमित कुमार ने चार और तेजस सिंह ने दो विकेट लिए।
कार्पेडियम इंडिया की टीम ने 33.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 260 रन बना लिए। सचिन भाटी ने 110 और समर्थ सेठ ने 109 रन बनाए। रवि ब्रदर्स से गेंदबाजी में रॉकी नागर और नमन ने दो-दो विकेट लिए। सचिन भाटी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें