फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खुद को मालिक बता बेच दी कार, ठग लिए 14.60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मणिपुर के मोहम्मद रफीक से राजनगर एक्सटेंशन के अभिषेक, सचिन और यूसुफ ने लग्जरी कार बेचने के नाम पर 14.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को कार का मालिक बताकर झांसा दिया था। पुलिस ने अब इस मामले में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहम्मद रफीक ने बताया कि फेसबुक मार्केट प्लस पर उन्होंने एक फॉर्च्यूनर कार का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर दिए गए नंबर के आधार पर वह सचिन, अभिषेक और यूसुफ के संपर्क में आए। इन लोगों ने खुद को कार का मालिक बताया। सौदा तय होने के बाद 27 जून 2026 को आरोपियों ने उनको राजनगर एक्सटेंशन में कार की डिलीवरी देने के लिए बुलाया।
आरोपियों को उन्होंने 14.60 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वह दोस्तों के साथ मनाली के लिए चले गए। मनाली से लौटते समय उनको पंजाब में कुछ लोग मिले। उन्हाेंने उनको रोका और कार को अपनी बताया। आरोपियों ने उनको कार की चाभी और दस्तावेज भी दिखाए। विवाद बढ़ने के डर से उन्हाेंने कार उनको दे दी। उन लोगाें से जानकारी करने पर पता चला कि अभिषेक, सचिन और यूसुफ लोगों को अपने झांसे में इसी तरह लेकर उनसे पैसा ठगी का काम करते हैं।
विज्ञापन

इनका इसके अलावा कोई व्यवसाय नहीं है। सैकड़ों लोगों को यह लोग इसी तरह ठग चुके हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में नंदग्राम की कार्यवाहक एसीपी प्रियाश्रीपाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें