इस पूरे घटनाक्रम का एक राहगीर ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पीसीआर को सूचना मिली कि सफेद रंग की आई20 गाड़ी में सवार युवक शराब पीकर गलत तरीके से ड्राइविंग कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे बैक गियर में गाड़ी दौड़ाकर भाग गए। टीम को गाड़ी नम्बर का पता करके युवकों को पकड़ने में लगाया हैं
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कार चालक की पहचान करने का काम चल रहा है। उसे जल्द पहचान करके जल्द पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।