फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिडेंट का लाइव वीडियो आया सामने: कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, थ्री व्हीलर के अंदर फंसा चालक

Mon, 15 Jul 2024 06:25 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद/डासना

सार

एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मौके पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि हापुड़ की ओर आ रही एक कार ने आगे चल रहे ऑटो में चक्कर मार दी। 
विज्ञापन
ऑटो के अंदर फंसा घायल चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में एनएच-नौ पर वेव सिटी क्षेत्र में बम्हेटा के सामने एक ऑटो में पीछे से कार की जोरदार टक्कर लगी। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर कार व ऑटो डिवाइडर से टकरा गए। क्षतिग्रस्त ऑटो में चालक अतीक फंस गए जबकि कार चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने ऑटो चालक को किसी तरह बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मौके पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि हापुड़ की ओर आ रही एक कार ने आगे चल रहे ऑटो में चक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई और ऑटो भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें ऑटो चालक घायल हो गए। ऑटो चालक अतीक मसूरी के रहने वाले हैं। घायल अवस्था में उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से कार चालक भाग गया। कार पुलिस के कब्जे में है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें