फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार में मारी टक्कर, विरोध पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरम में मंगलवार की देर रात सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। सड़क किनारे खड़ी बेलोनो कार में पीछे से होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी। विरोध पर होंडा सिटी कार चालक ने बलेनो कार मालिक पर अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी और भाग गया। होंडा सिटी कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चाचा ने कविनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि कैलाशपुरम स्थित एनडीआरएफ रोड पर ऋषि चौहान व उसका दोस्त बलेनो कार सड़क पर खड़ी कर मूंगफली खरीदने लगे। इसी दौरान सदरपुर निवासी आयुष तेवतिया अपनी होंडा सिटी कार से वहां पहुंचा और पूर्व से परिचित ऋषि चौहान की कार में टक्कर मार दी। इसका ऋषि चौहान और उसके दोस्तों ने विरोध किया। बताया गया कि आयुष तेवतिया ने कार से ऋषि चौहान को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी होंडा सिटी कार मौके पर छोड़कर भाग गया। गुस्साए लोगों ने होंडा सिटी कार में तोड़फोड़ कर दी।
घायल ऋषि को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि जांच में सामने आया है कि पूर्व में आयुष और ऋषि चौहान दोस्त थे। काफी दिनों से दोनों में किसी बात लेकर तकरार थी। आयुष तेवतिया ने ऋषि चौहान व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसीपी के मुताबिक घायल के चाचा शैलेश कुमार ने आयुष तेवतिया और उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है, मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें