फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: करंट लगने से रेस्टोरेंट कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक रेस्तरां में नौकरी करने वाले युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि वीर जी मलाई चाप रेस्टोरेंट पर श्याम लाल कुमार(23) नौकरी करता था। मंगलवार की देर रात रेस्टोरेंट में बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्टोरेंट संचालक ने घायल श्याम लाल कुमार को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी ने बताया कि श्याम लाल कुमार मूल रूप से जमुनिया दीवानी वीटीसी मातूना जनपद सीतामढ़ी बिहार था। बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें