फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन नदी के पास पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। शुक्रवार देर रात 1ः30 बजे तेज रफ्तार कार ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर करीब 10 फुट नीचे जा गिरी। हादसा हिंडन नदी पुल के पास व्हिंग गांव के नजदीक हुआ। घटना में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि नोएडा सेक्टर 26 में रहने वाले विपिन भाटी, डॉ. अभिलाषा व प्रत्यक्ष राज शर्मा कार से घूमने के लिए शिमला गए थे। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे नोएडा लौट रहे थे। वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर व्हिंग गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान चालक को झपकी लग गई और कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी पुल के पास से करीब 10 फुट नीचे जा गिरी।
गनीमत रही कार नदी के किनारे गिरी। नदी पर गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। राहगीरों ने कार के पुल से नीचे गिरने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि हादसे में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन




डॉक्टर की सूचना पर समय से पहुंची पुलिस

थानाक्षेत्र निवाड़ी के सुहाना गांव निवासी डॉ. शाहबाज चौधरी ने कार को पेरिफेरल से नीचे गिरते देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस वजह से घायलों को समय पर उपचार मिल सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें