गाजियाबाद की एक सोसायटी में पटाखे की चिंगारी से एक कार में आग लग गई। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को दूसरी कार के पास पटाखा चलाते देखा गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसायटी के टावर-7 के बेसमेंट में बुधवार रात पटाखे की चिंगारी से ढकी हुई कार में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते सोसायटी की सिक्योरिटी और फायर सेफ्टी टीम ने आग पर काबू पा लिया। बेसमेंट में सैकड़ों अन्य कारें खड़ी थीं। ऐसे में आग फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
घटना रात करीब 10:34 बजे की है। बेसमेंट में गश्त कर रहे सिक्योरिटी गार्ड ने कार में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद सिक्योरिटी टीम, फायर सेफ्टी टीम और निवासी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। आग से कार को काफी नुकसान पहुंचा है। सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति पास खड़ी कार से निकलकर पटाखा चलाता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि पटाखे की चिंगारी से कार के कवर में आग लगी, जो अंदर तक फैल गई।
सूचना पर अग्निशमन विभाग और क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस चौकी की टीम भी पहुंची। कार मालिक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। गौरतलब है कि दीपावली पर इसी टावर की दसवीं मंजिल के एक बंद फ्लैट की बालकनी में भी पटाखे से आग लग गई थी।