फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एनडीआरएफ रोड पर कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
एनडीआरएफ रोड पर गाड़ी में लगी आग। स्रोत वीडियो ग्रेब - फोटो : samvad
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र स्थित एनडीआरएफ रोड पर मृणाल यादव की कार में शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। मृणाल ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी की और कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि वायरिंग में आग लगने से पहले कार के अगले हिस्से में और फिर वायरिंग से होते हुए पूरी कार में आग लगने से चंद मिनटों में ही जल गई। एनडीआरएफ रोड स्थित स्वर्णजयंतीपुरम के सिटी पार्क के सामने हादसा हुआ। कार मालिक मृणाल अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे।
सूचना पर कोतवाली फायर स्टेशन से पानी का टैंकर और दमकलकर्मी भेजे गए। जिन्होंने आग पर काफी मशक्कत कर काबू पाया। हालांकि कार के साथ-साथ आसपास के कबाड़ में भी आग लगने से स्थिति भयावह हो चुकी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें