फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में शराब के ठेके पर युवक की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। संदिग्ध परिस्थिति में शालीमार गार्डन एक्सटेंशन स्थित शराब के ठेके पर युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शराब के ठेके पर अज्ञात लोगों द्वारा उनके बेटे को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


इमरान (33) परिवार के साथ शहीदनगर के जवाहर पार्क में रहते थे। वह फर्नीचर बनाने का काम करते थे। उनके भाई साजिद ने बताया कि इमरान शालीमार गार्डन एक्सटेंशन स्थित देशी शराब के ठेके पर गए थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं आए। कुछ समय बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनका भाई श्रेया अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि इमरान की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद इमरान का शव उन्हें सौंप दिया।
साजिद का आरोप है कि शराब के ठेके पर इमरान के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की थी। इसके कारण उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर कई जगह चोट के भी निशान थे।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि इमरान गुरुवार की रात देशी शराब के ठेके की कैंटीन में शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद जब वह जाने लगा तो ठोकर खाकर गिर गया और बेहोश हो गया। इमरान के सिर और नाक पर चोट आई थी। उसे कैंटीन संचालक ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें