फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कप्तान साहब! आंकडे़ न दिखाएं...जमीन पर आएं’

Fri, 26 May 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
एसएसपी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 क्राइम कंट्रोल फेल होने पर पत्रकारों के सवालों से घिरे नगर विकास मंत्री ने एसएसपी को जमकर फटकार लगाई। जिला योजना की बैठक में क्राइम का मुद्दा उठा तो एसएसपी एचएन सिंह ने तीन दिनों में 90 प्रतिशत क्राइम कंट्रोल होने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर मंत्री भड़क गए। उन्होंने कहा कि ‘ मैं जमीन से जुड़ा नेता हूं कप्तान साहब! आंकडे़ न दिखाएं...जमीन पर आएं’। मंत्री के तेवर देख एसएसपी बगले झांकने लगे। मंत्री के कडे़ तेवर देख कप्तान ने कहा कि वह अभी नए हैं।

सुबह 9 से शाम 6 बजे तक ऑफिस में बैठकर लोगों की शिकायतें सुनते हैं। यहां तक की उन्होंने कैंप कार्यालय भी बंद करा दिया है। बैठक में मौजूद लोनी विधायक और मेयर ने कहा कि अफसर भले ही नए हों, मगर जनपद में थानेदार और सर्किल अफसर पुराने ही हैं।
विज्ञापन


उनकी मानसिकता यही है कि ट्रांसफर तो होना ही है, जितना लूट सकते हो लूट लो। इस पर मंत्री ने एसएसपी को निर्देश दिए कि तत्काल सभी थानेदार और सर्किल अफसर बदले जाएं। भाजपा के एक कार्यकर्ता ने विजयनगर एसएचओ नीरज कुमार की शिकायत करते हुए कहा कि वह एफआईआर दर्ज नहीं करते।

इस पर मंत्री ने विजयनगर थाना प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए। भोजपुर एसएचओ की भी शिकायत करते हुए कहा कि एक मामले में दोनों पक्षों के बीच फैसला होने के बाद भी वह एफआईआर दर्ज कर रहे हैं।

इस पर मंत्री ने उनका नाम अपनी डायरी में लिख लिया। एक महिला ने डासना में चल रहे अवैध बूचड़खानों और कमेलों की शिकायत की। इस पर मंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों और एसएसपी को आदेश दिया कि वह टीम बनाकर जांच करें और अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने और कमेले बंद कराएं।

थाना दिवस पर बात करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 70 फीसदी शिकायतें भूमि विवाद से जुड़ी होती हैं। पुलिस को चाहिए कि थाना दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायतों को अधिक से अधिक दो तारीखों के अंदर समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें