फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एनएच नौ पर चलते कैंटर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
डासना। वेव सिटी क्षेत्र में एनएच नौ डासना सदभावना कट के पास शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे एक चलते हुए कैंटर में अचानक आग लग गई। कैंटर के चालक ने आनन-फानन में कैंटर से कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कैंटर में परचून का सामान लदा था।
विज्ञापन


एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि एक कैंटर पिलखुवा से माल लेकर गोविंदपुरम जा रहा है। अचानक उसमें आग लग गई। कैंटर मैनपुरी के नगला सिमर के रहने वाले अरविंद चला रहे थे। जिन्होंने कूदकर जान बचाई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें