फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजयनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे स्कूटी सवार मनित कुमार (35) को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मनित की मौत हो गई।
विज्ञापन


एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मनित कुमार हापुड़ के अच्छेजा के रहने वाले थे। वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन में दिल्ली से डासना की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह विजयनगर क्षेत्र में पहुंचे तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मनित ने हेलमेट लगाया हुआ था लेकिन एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन प्रतिबंधित है। इसके बावजूद वह एक्सप्रेसवे से जा रहे थे। हादसा किस वाहन से हुआ है, इसकी जांच की जा रही है।

कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब सात बजे ताज हाईवे पर साइकिल सवार प्रेम कुमार (47) को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर टीम ने पहुंचकर जांच की तो पता चला कि प्रेम कुमार माता कॉलोनी के रहने वाले थे। वह तिगरी गोल चक्कर से तिगरी टी-प्वाइंट पर जा रहे थे। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें