फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला को कॉल कर मांगी अश्लील फोटो, दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को एक व्यक्ति अलग-अलग नंबर से कॉल करके परेशान करने और अश्लील फोटो-वीडियो मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी बात नहीं मानने पर महिला की फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसा रहा है। आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी को स्कूल के बाहर से अपहरण करने का भी प्रयास किया। परेशान होकर महिला ने कविनगर थाने में गौतम सिंह भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पहले दिल्ली में रहती थीं, जहां घर के पास रहने वाली युवती उनके मोबाइल से अनजान नंबर पर कॉल किया करती थी। पति को जानकारी हुई तो उन्होंने ऐसा करने से मना किया। इसके बाद उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई जो उनसे बात करने लगा। उसने उनके परिवार के बारे में काफी जानकारी दी। आरोपी उनसे बात करता था और गुमराह करने लगा। वह उनके घर भी मिलने आया। कुछ दिन बाद उसने उनके अश्लील फोटो की मांग की। फोटो नहीं भेजने पर मॉर्फ्ड फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी। मना करने पर अश्लील टिप्पणी और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि 30 अगस्त को उसने उनकी बेटी का अपहरण करने का भी प्रयास किया। परेशान होकर उन्होंने 31 अगस्त को आत्महत्या करने का भी प्रयास किया लेकिन परिवार ने उन्हें बचा लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें