फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहन की टक्कर से एलिवेटेड पर पलटी कैब, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में दिल्ली से राजनगर एक्सटेंशन जा रहे सवारियों से भरी कैब में रविवार की देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर सवारियों से भरी कैब एलिवेटेड पर दो बार पलटी। हादसे में दिल्ली का कारोबारी और उनकी तीन बेटियां घायल हो गईं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक महिला को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि कैब में सवार ओम त्यागी निवासी बसईदारापुर मोतीनगर के मुताबिक वह दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक पार्टस बेचने का कारोबार करते हैं।
रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक विवाह मंडप में अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से कैब बुक कर निकले। कैब में उनकी बेटियां प्रियंका, प्रियाजंली और उमंग त्यागी सवार थीं।
विज्ञापन

बताया कि जैसे ही कैब एलिवेटेड से उतरने लगे तो ओवरब्रिज के नजदीक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। एसीपी ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान की जा रही है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें