फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार सवार महिला मित्र और युवक पर हमला, 13 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत महरौली अंडरपास के पास कार में बैठकर बात कर रहे युवक व उसकी महिला मित्र पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, हमले में युवक गंभीर घायल हो गया और महिला के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इलाज के 10 दिनों बाद पीड़ित ने 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वेव सिटी के आदित्यवर्ल्ड सिटी निवासी अरुण कुमार यादव के मुताबिक वह 13 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह महरौली अंडरपास के पास अपनी महिला मित्र से कार में बैठकर बातें कर रहे थे तभी कुछ लोग वहां आये और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने कार से उतरकर इसका विरोध किया तो आरोपी महिला मित्र के साथ बदसलूकी करने लगे। आरोपियों ने इस दौरान उनपर हमला कर दिया।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर 13 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें