फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, गाजियाबाद में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रशासन इस साल सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। स्टांप विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव तैयार होने के बाद जिलाधिकारी इस पर निर्णय लेंगे। प्लॉट और फ्लैट के सर्किल रेट बढ़ाने की योजना है। सितंबर 2025 के अंत में सर्किल रेट बढ़े थे। तब आवासीय और व्यावसायिक दरों में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि हुई थी। कृषि भूमि के सर्किल रेट दस फीसदी बढ़ाए गए थे। वेब सिटी और आदित्य वर्ल्ड सिटी में 20 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई थी। एआईजी स्टांप प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
पिछले वर्ष सर्किल रेट के प्रस्ताव में वेव सिटी के तीन गांव बयाना, काजीपुरा और नायफल अर्धनगरीय क्षेत्र में थे। किसानों की आपत्ति के बाद इन्हें नगरीय क्षेत्र में शामिल किया गया। नई दरें आने पर कौशांबी की आवासीय जमीन सबसे महंगी रही। पिछले 10 वर्षों से यह शहर का सबसे महंगा इलाका है। यहां एक वर्ग मीटर जमीन 97 हजार से एक लाख तीन हजार रुपये तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें