फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी पकड़े जाने पर पलटी मारी: GST अफसरों ने पकड़ी गाड़ी, कर देने से बचने को मालिक बोला- चोर लेकर भागे थे गाड़ी

Fri, 14 Jun 2024 05:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

जीएसटी विभाग की टीम ने 18 लाख का पेपर रोल लदी गाड़ी को कर चोरी में पकड़ा था। मामले को लेकर पूछने पर गाड़ी मालिक ने कहा, ड्राइवर को फेंककर बदमाश गाड़ी लेकर भागे थे। इसके बाद पुलिस चौकी में खड़ी गाड़ी को मालिक छुड़ाने नहीं आया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी विभाग ने कर (टैक्स) चोरी के मामले में एक गाड़ी को पकड़ा तो गाड़ी के मालिक ने बदमाशों द्वारा गाड़ी को चुराने की जानकारी दे दी। अधिकारियों ने गाड़ी को पकड़ने की सूचना दी, लेकिन इसके बाद भी मालिक अभी तक गाड़ी छुड़ाने के लिए नहीं आया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बिना बिल का 18 लाख रुपये का पेपर रोल भरा हुआ था। 

विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त विवेक कुमार ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त पीएन मिश्रा की टीम कर चोरी की शिकायतों पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दादरी की ओर से एक गाड़ी आती दिखाई दी। जब गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी का चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस की मदद से गाड़ी को सिकंदराबाद की जोखाबाद चौकी ले जाया गया और गाड़ी के मालिक को सूचना दी।

गाड़ी मालिक ने गाड़ी के चोरी हो जाने की जानकारी अधिकारियों को दी और गाड़ी पकड़ने पर टीम का शुक्रिया भी किया, लेकिन जब मालिक को गाड़ी में बिना बिल का 18 लाख रुपये की कीमत का पेपर रोल लदा होने की जानकारी दी तो उसने जानकारी से इनकार कर दिया।

सूचना के बाद भी अभी तक गाड़ी मालिक न तो गाड़ी को छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंचा है और न ही गाड़ी में लदे माल के लिए करीब पांच लाख रुपये का कर जमा करने के लिए कोई कार्रवाई की है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि गाड़ी मालिक ने अधिकारियों से गाड़ी चोरी की बात करते हुए कर अपवंचन में कार्रवाई से बचने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन

49 हजार के बिल पर 16 टायर गाड़ी में भरी थी प्लाइवुड
चेकिंग के दौरान वाणिज्य कर विभाग की टीम ने अलीगढ़ की ओर जाती प्लाइवुड से भरे 16 टायरा ट्रक को पकड़ा है। जब गाड़ी के चालक से माल के बिल मांगे तो केवल 49 हजार रुपये के बिल पेश कर सका। जबकि गाड़ी में भरे माल की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक थी। ऐसे में अब टीम ने गाड़ी को पकड़कर नई मंडी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इसके अलावा सरिया, एंगल समेत अन्य लोहे के सामान से लदी चार गाड़ियां पकड़कर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें