फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुंवारी बेगम' का कुबूलनामा: युवती ने इसलिए बनाया था वीडियो... पुलिस को माफी के लिए दिया ये तर्क

Fri, 14 Jun 2024 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने यू-ट्यूबर शिखा मैत्रेय उर्फ कुंवारी बेगम को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि उसने अपना जुर्म कुबूल किया है। इसके बाद उसने कहा कि इस बार माफ कर दिया जाए। वह फिर कभी ऐसी गलती नहीं करेगी। 
विज्ञापन
Youtuber Kuwari Begum - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यू-ट्यूब चैनल पर नवजात शिशुओं से यौन शोषण के लिए उकसाने के आरोप में कौशांबी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह यू-ट्यूबर शिखा मैत्रेय उर्फ कुंवारी बेगम को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली की डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत शिखा के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उसके खिलाफ 900 से अधिक लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। उसका यह वीडियो 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। इसके बाद वह गिरफ्तार की गई है। वह भी तब जबकि इस वीडियो को देखने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग के अधिकारियों ने पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कहा।

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी स्थित हापुड़ रोड पर रहने वाली शिखा मैत्रेय को जब एफआईआर दर्ज हो जाने का पता चला तो पुलिस कार्रवाई के डर से उसने यू-ट्यूब से अपने आपत्तिजनक वीडियो डिलीट कराने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


उसके खिलाफ तहरीर गुरुग्राम की संस्था एकम न्याय फाउंडेशन की दीपिका नारायण भारद्वाज ने दी थी। इस पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने शिखा के कंप्यूटर और मोबाइल जब्त किए हैं। इनकी फोरेसिंक जांच कराकर इन्हें कोर्ट में साक्ष्य के रूप में पेश किया जाएगा।

पुलिस से बोली, फॉलोअर बढ़ाने के लिए बनाया था वीडियो
पुलिस पूछताछ में शिखा ने बताया कि उसने यह वीडियो यू-ट्यूब पर अपने फॉलोअर बढ़ाने के लिए बनाया था। पुलिस का कहना है कि उसने अपना जुर्म कुबूल किया है। इसके बाद उसने कहा कि इस बार माफ कर दिया जाए। वह फिर कभी ऐसी गलती नहीं करेगी। इस वीडियो में वह बोल रही है कि जिन बच्चों के दांत नहीं है, उनके साथ यौन शोषण किया जाना चाहिए। उसने बताया कि वह दिल्ली से पढ़ी है। उसने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है।

यू-ट्यूब चैनल चलाने के साथ ही वह फैशन डिजाइनिंग का काम भी करती है। उधर, इस वीडियो को देखने वाले लोगों में से बड़ी संख्या में ऐसे हैं जिन्होंने इस पर गुस्सा जाहिर किया। एक्स पर लोगों ने लिखा, ऐसी अपराधी के खिलाफ जितनी सख्त कार्रवाई की जाए, उतनी कम है। एक की प्रतिक्रया थी, इसे जेल में ही रखा जाना चाहिए। एक अन्य ने लिखा, यह करतूत अकेली की नहीं, इसके पूरे रैकेट का पता लगाया जाए।
विज्ञापन

कई साल पहले बनाया था चैनल
इस मामले की जांच कर रहे एसीपी इंदिरापुरम रितेश त्रिपाठी ने बताया कि उसने कई साल पहले कुंवारी बेगम के नाम से यू-ट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। इसी पर उसने लाइव वीडियो बनाकर नवजात शिशुओं संग यौन शोषण करने के लिए लोगों को उकसाने वाला वीडियो बनाया। इस चैनल पर उसके और भी आपत्तिजनक वीडियो है। इनमें वह महिलाओं के साथ दुष्कर्म के लिए लोगों को उकसाती नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें