फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सवारियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 11 घायल

विज्ञापन
एनएच नौ पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में एनएच-नौ पर सवारियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद वहां से गूजर रहे लोग मदद के लिए रुके और पुलिस को सूचना देकर घायलों को बाहर निकालने का कार्य किया। मौके पर पहुंची वेव सिटी पुलिस ने 11 घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे हल्दवानी से दिल्ली जा रही निजी बस एनएच नौ पर हाइटेक कॉलेज के सामने पहुंची। उसमें 24 सवारियां थीं। अचानक बस अनियंत्रित होकर फ्लाइओवर के डिवाइडर से टकराकर सर्विस रोड पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 11 सवारी घायल हो गई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस ने पलटी बस से सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को शाम को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बस को एनएच नौ से हटाकर कब्जे में ले लिया है। बताया कि शाम तक तहरीर नहीं मिली थी।

झपकी आने से हादसे के अंदेशा
एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से बस के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात लग रही है। हादसे में चालक भी घायल हुआ है। हादसा कैसे हुआ इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल

-रामकेश(26) निवासी विक्की डेयरी कानपुर देहात

-गौरव(27) निवासी सिंह नगर, सीतापुर।

-सद्दाम निवासी उदयसिंह नगर, सीतापुर।

-पिंटू भाटी(28) निवासी कालकाजी, न्यू दिल्ली।

-हेमंत कुमार(37) निवासी जोहननगर, उड़ीसा।

-अंजना(45) निवासी कालकाजी, न्यू दिल्ली।

-पिंकी(35) निवासी दिनेशपुर, उत्तराखंड।

-मौहम्मद अरमान(25) निवासी उदयसिंह नगर, सीतापुर।

-बलजीत कौर(55) निवासी शक्ति फार्म तिलक उत्तराखंड।

-गुरमीत कौर(55) निवासी शक्ति फार्म तिलक उत्तराखंड।

-खजूर सिंह(55) निवासी शक्ति फार्म तिलक उत्तराखंड।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें