फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दबंगों ने गोशाला के केयर टेकर के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दबंगों ने गनौली गांव स्थित गौशाला के दो केयर टेकरों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। ग्राम सचिव ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम सचिव सुधीर कुमार ने बताया कि गांव की गोशाला पर रविंद्र और सोनू गायों की देखभाल और भोजन पानी की व्यवस्था के लिए तैनात हैं।
पिकअप वाहन में चार दबंग आए और गोशाला पर पहुंचे। आरोप है कि चारों ने गोशाला पर मौजूद दोनों केयर टेकर के साथ गाली गलौज की। उनके द्वारा विरोध करने और घटना का वीडियो बनाए जाने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि आरोपी गोशाला से गाय चोरी करने के उद्देश्य से आए थे। लोनी एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर करण, अकरम व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें