फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का आतंक: दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान में घुसे बदमाश, पिस्टल दिखाकर लूटी 12 लाख रुपये की 11 चेन

Sat, 04 Jun 2022 03:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

मुरारीलाल पेच मोहल्ला निवासी मनीष बंसल उर्फ मिंटू की पदम सिंह गेट पर ललित ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मनीष ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 11ः30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मास्क लगाकर दुकान में आया था। उक्त व्यक्ति ने सोने की चेन दिखाने के लिए बोला।
विज्ञापन
बुलंदशहर में ज्वेलरी की दुकान पर लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र की गांधी रोड के पदम सिंह गेट पर स्थित ललित ज्वैलर्स में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाश पिस्टल दिखा सर्राफा से 11 सोने की चेन लूट कर भाग गया। सभी चेन की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर एसएसपी और एसपी देहात ने पूछताछ की। वहीं सीसीटीवी के आधार पर आरोपी बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मुरारीलाल पेच मोहल्ला निवासी मनीष बंसल उर्फ मिंटू की पदम सिंह गेट पर ललित ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मनीष ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 11ः30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मास्क लगाकर दुकान में आया था। उक्त व्यक्ति ने सोने की चेन दिखाने के लिए बोला। इस दौरान दुकान में दो सहायक भी मौजूद थे, जो सीढ़ियों पर बैठे हुए थे।

सोने की चेन देखने के दौरान अज्ञात व्यक्ति मोबाइल पर बात करने लगा। पांच मिनट बाद वह कुर्सी से उठा और बगल में दबाई हुई पिस्टल बाहर निकाल ली। मनीष कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपी चेन का डिब्बा बंद कर बाहर लेकर भाग गया। आरोपी के पीछे एक सहायक भी भागा, लेकिन आरोपी दुकान से 200 मीटर दूरी पर ढोरी मोहल्ले की गली में खड़ी बाइक को चालू करके फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


ज्वैलर्स की दुकान से 11 सोने की चेन लूटने की सूचना मिली थी। इसको लेकर मौक पर जांच की गई। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी बदमाश को जल्द पकड़ लिया जाएगा।- श्लोक कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें