जिस बूथ पर होंगे संक्रमित, वहां मतदानकर्मी पहनेंगे पीपीई किट
बुलंदशहर। जनपद में 29 अप्रैल को होेने वाले पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान जिस बूथ पर कोरोना संक्रमित होंगे। वहां मतदानकर्मी संक्रमण से बचने के लिए पीपीई किट पहनेंगे। ऐसे बूथों से संक्रमितों का पता किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी एवं पंचायत चुनाव के कार्मिक अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि इस समय कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता रहा है। इसे देखते हुए पंचायत चुनाव के तहत 29 अप्रैल को होने वाले मतदान वाले दिन जिस बूथ पर कोरोना संक्रमित होंगे। वहां पर मतदानकर्मी पीपीई किट पहनेंगे। यह पहल जिला प्रशासन की ओर से कोरोना से बचाव के लिए की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से रोजाना उस स्थान का ब्योरा जुटाया जा रहा है, जहां पर कोरोना संक्रमित हैं।