फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: शादीशुदा प्रेमी के साथ प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, तीन साल पहले हुई थी शादी

Tue, 10 Aug 2021 01:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

मृतक प्रेमी की पहचान मोहित के रूप में हुई है जिसकी तीन साल पहले ही एक अन्य युवती से शादी हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में सोमवार को घर से बाइक पर सवार होकर फरार हुए प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां बड़ी बात ये है कि प्रेमी शादीशुदा था। यह घटना बुलंदशहर देहात कोतवाली की चोला चौकी क्षेत्र के बिरौंडी गांव के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन


मृतक प्रेमी की पहचान मोहित के रूप में हुई है जिसकी तीन साल पहले ही एक अन्य युवती से शादी हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि चोला क्षेत्र में प्रेमी युगल राहगीरों को बदहवास हालत में मिले थे। 

वह दोनों जहरीले पदार्थ का सेवन कर सड़क किनारे पड़े थे। जब तक लोगों को पता चला तब तक प्रेमिका की मौत हो चुकी थी, वहीं प्रेमी मोहित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहित और उसकी प्रेमिका सिकंदराबाद के एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें