बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के जलीलपुर गांव में बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख व उसके साथी पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने इनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ितों की पहचान जिला गोरक्षा प्रमुख यतेंद्र उर्फ छोटे गहना व उसके साथी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद समेत 40 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।