तीसरी घटना राजघाट में गंगा स्नान के दौरान 27 वर्षीय उमेश कुमार पुत्र नैक्सेलाल निवासी पनैठी थाना अकराबाद अलीगढ़ स्नान के दौरान गहरे जल में चपेट में आने के कारण डूब गया। अहार क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए पहुंचा एक युवक भी गहरे जल में डूब गया। अभी तक डूबे युवक के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं।
एसडीएम गजेंद्र सिंह, तहसीलदार नवीन कुमार व सीओ विकास प्रताप सिंह के नेतृत्व में गंगा घाटों पर गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन गंगा में डूबे युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
जल पुलिस की तैनाती की मांग
क्षेत्र के राजघाट एवं नरौरा के गांधीघाट, बांसीघाट, नरवर गंगाघाट एवं निकट के थाना रामघाट में गंगाघाटों पर गंगा स्नान पर्वों पर भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को आते हैं। ऐसे में लोगों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जल पुलिस, मोटर बोट और एनडीआरएफ की टीम तैनात करने की मांग की गई है।