मुरादनगर। टंकी रोड पाल कॉलोनी से लापता बीटेक छात्र नीतीश पाल की लोकेशन मथुरा में मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। छात्र परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटने पर परिवार चिंतित हो गया था।
टंकी रोड निवासी विजेंद्र कुमार ने बताया कि मेरा बेटा नीतीश पाल काइट कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह परीक्षा देने के लिए घर से निकला था दोपहर तक वह घर आ जाता था, लेकिन कल शाम तक घर नहीं आया। काफी समय तक घर नहीं लौटने और संपर्क न होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। छात्र के पिता विजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार शाम नीतीश की लोकेशन मथुरा में मिली है। इसके बाद परिजन उससे संपर्क करने और उसकी सकुशल वापसी के प्रयास में जुट गए हैं। छात्र मथुरा कैसे पहुंचा उसके वापस आने पर पता चलेगा।