फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एप में निवेश का झांसा देकर बीटेक छात्र से 1.52 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली सेक्टर तीन निवासी अनुज शर्मा ने दिल्ली के पड़पड़गंज स्थित कुर्मांचल निकेतन अपार्टमेंट निवासी आर्यन बिष्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आर्यन ने ग्रो एप पर निवेश और मुनाफे का झांसा देकर 1.52 लाख रुपये ठगे हैं। रकम दो बार में ली गई थी। मामला एक जून 2025 से छह जुलाई 2025 के बीच का है। धमकी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। छह अक्तूबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में अनुज शर्मा ने बताया कि एक जून को आर्यन बिष्ट ने उन्हें ग्रो एप की जानकारी दी थी। साथ ही उसमें निवेश करने को कहा और एक महीने में मूलधन और मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपी ने 80 हजार रुपये नकद और 72,750 रुपये अपनी बहन के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए। काफी समय तक रुपये वापस न मिलने पर आरोपी से उन्होंने तकादा किया। आरोप है कि तब आर्यन ने उन्हें धमकी दे डाली। वह उसके घर पहुंचे तब परिवार वालों को पूरी बात बताई लेकिन तब परिवार वालों ने भी उन्हें धमकाकर वापस भेज दिया। तब जाकर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें