फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पनीर में निकले मांस के टुकड़े दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। गिरी मार्केट कॉलोनी स्थित होटल से मंगाए गए शाही पनीर में नानवेज के टुकड़े निकले। पीड़ित ने मामले का विरोध किया तो होटल के कर्मचारियों ने गाली गलौज की। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। गढ़ी जस्सी गांव में रहने वाले कपिल नये बाजार में सुनार की दुकान पर नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने साथी पवन से होटल पर शाही पनीर और रोटी मंगवाई। आरोप है कि प्लेट में पनीर के साथ नानवेज के टुकड़े भी थे। उन्होंने बताया कि मांस के टुकड़े निकलने का विरोध करने पर दो कारीगर परवेज और फैजान ने उनके साथ गाली गलौज की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें