फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी की कार सीज, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
bsp - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहिबाबाद। आचार संहिता लागू होने के बाद बिना अनुमति मुरादनगर से बसपा प्रत्याशी सुधन रावत की चुनाव प्रचार सामग्री लेकर जा रही कार को बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस-प्रशासन की टीम ने वसुंधरा बुद्ध चौक पर सीज कर दिया। साथ ही पुलिस ने कार मालिक और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि नियमों के अनुसार प्रत्याशी और कार मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे वसुंधरा बुद्ध चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बसपा का झंडा लगी एक कार को रोका और थाने लेकर आए।

एसडीएम अतुल कुमार और सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार ने कार की जांच की तो अंदर से भारी मात्रा में बसपा के मुरादनगर विधानसभा प्रत्याशी सुधन रावत के पोस्टर और हैंडबिल बरामद हुए। चालक से कार की आरसी मांगी गई तो उसके पास आरसी और अन्य दस्तावेज भी नहीं मिले।
विज्ञापन


इसके बाद आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार को सीज कर दिया गया। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि जिले में आचार संहिता लागू किए जाने के बाद सभी राजनीतिक दलों को नियमों से अवगत करा दिया गया है। कार से भारी मात्रा में चुनाव सामग्री बरामद हुई है।

कार मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार सीज कर दी गई है। नियमों के अंतर्गत बसपा प्रत्याशी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कार मुकुल शर्मा नामक युवक की बताई जा रही है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही कार चालक अमित के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

कार से प्रचार नहीं : सुधन रावत
इस मामले में बसपा प्रत्याशी सुधन रावत ने बताया कि उन्हें कार के बारे में जानकारी मिली है। कार उनके एक समर्थक की है, जो अपने बीमार रिश्तेदार को दिल्ली छोड़ने गया था। वहां से लौटते समय कार पकड़ी गई है। कार को प्रचार के लिए नहीं लगाया गया है, गलती से उस पर एक झंडा और कुछ प्रचार सामग्री रह गई थी।      

चार फ्लाइंग टीम पूरी विधानसभा पर रख रहीं नजर      
आचार संहिता लागू होने के बाद से साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन की चार फ्लाइंग टीम एक्टिव हो गई हैं। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि हर टीम में पांच मेंबर शामिल हैं, जो राउंड द क्लॉक काम कर रहे हैं। फ्लाइंग टीम अवैध हथियार, शराब की तस्करी, कैश लेकर जाने वालों के साथ आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें