फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस एप से देगी चुनाव आयोग को पल-पल की जानकारी

Thu, 05 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। आचार संहिता लागू होते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस प्रत्याशियों के खर्चे, शिकायतें और उनकी चुनावी गतिविधियों की पल-पल की रिपोर्ट एप के जरिए चुनाव आयोग को भेजेगी।
विज्ञापन


बुधवार को आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने सभी राजनीतिक पार्टियों के बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स हटवाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने पुलिस को ‘यूपी इलेक्शन 2017 एप’ जारी किया है।

इस एप में एएसपी स्तर के अधिकारी, सीओ और थानेदारों की आईडी बनाई गई है, जिसके जरिए पुलिस अफसर चुनाव आयोग को पल-पल की मुहैया कराएंगे। चुनाव के नोडल अधिकारी और एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि अगर किसी भी पार्टी के उम्मीदवार ने चुनाव आयोग द्वारा प्रत्याशियों के लिए निर्धारित की गई राशि (28 लाख) से अधिक खर्च किए तो पुलिस इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस एप से पिछले चुनाव के दौरान हंगामा, शांति भंग और वांछितों की रिपोर्ट भी चुनाव आयोग को भेजेगी। साथ ही अगर कोई प्रत्याशी या उसका समर्थक वोट मांगने के बदले किसी व्यक्ति को शराब और रुपये देते पकड़ा गया तो पुलिस इसकी भी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। इससे चुनाव आयोग उस प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इस संबंध में एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नजर बनाए रखें और होर्डिंग्स हटवाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें